Arbi masala recipe: अरबी मसाला सब्जी बनाने का एक शानदार तरीका

By admin

Published On:

Follow Us
Arbi masala recipe: अरबी मसाला सब्जी बनाने का एक शानदार तरीका

Arbi masala recipe: अरबी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हर किसी के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अरबी को आप दोनो तरह से भी बनाकर खा सकते हैं जैसे कि ग्रेवी और सुखी। जैसे आपको पसंद है वैसे ही बनाकर आप खा सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट व्यंजन है। खासकर तो ढाबे वाला अरबी ग्रेवी काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है और सभी कोई ढाबे वाला ही अरबी मसाला खाना चाहता है।

तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने घर पर ही अरबी मसाला की एक शानदार और आसान विधि बताते हैं। जिसकी मदद से आप भी अपने घर पर ही ढाबे वाला अरबी मसाला का आनंद उठा सकें।

आज के इस पोस्ट की मदद से आप जरूर ही अरबी मसाला बनाकर इसे खा सकते हैं। आप इसे दो तरीकों से बना सकते हैं। पहला ग्रेवी और दूसरा सुखा। तो चलिए आज के इस पोस्ट (Arbi masala recipe) को शुरू करते हैं।

आवश्यक सामग्री:

•अरबी- 1/2 kg
•तेल- 1/2 बड़ा चम्मच
•दही- 1 कप
•बेसन- 1/2 चम्मच
•धनिया पाउडर-1 चम्मच
•जीरा- 1/2 टुकड़ा
•लाल मिर्च- 2/3
•अदरक लहसुन पेस्ट-2 चम्मच
•धनिया बारीक कटा हुआ
•टमाटर- 3/4
•प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ)
•नमक- स्वाद अनुसार
•तेज पत्ता – 1 चम्मच

नोट: आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है। बस इतनी ही सामग्री से आपका स्पेशल अरबी मसाला बनकर तैयार हो जाएगा।

बनाने की विधि:Arbi masala recipe

• अरबी मसाला बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है। जिसे आप बस कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं।

Step 1. सबसे पहले अरबी को धो लें। अब इसे कूकर में डालकर उबाल लें। (2 सिटी आने तक रहने दें)

Step 2. अब तय समय सीमा के बाद अरबी के छिलके को निकाल लें। अब इसे एक बाउल या बर्तन में रख दें। अब इसे आप मनचाहा टुकड़ों में काट लीजिए।

Step 3. अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें अरबी को डालकर कुछ देर तक फ्राई करें। (1मिनट)

Step 4.अब इसमें अन्य सभी मसाले( गरम मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अन्य) डालकर अच्छे से भून लें।

Step 5. अब सब्जी में एक चम्मच बेसन डाल दीजिए। अब बेसन और अरबी को एक साथ मिक्स कर लीजिए।

Step 6. अब एक दूसरा कढ़ाई को चढ़ाएं। अब इसमें तेल गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, दाल चीनी और तेज पत्ता डालकर अच्छे से भून लीजिए।

Step 7. अब कुछ देर के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। प्याज को नर्म होने तक भूनें।

Step 8. अब इसमें लाल मिर्च और हरी मिर्च डाल दें। कुछ देर के बाद टमाटर प्युरी भी डाल दें और पकाएं।

Step 9. अब इसमें थोड़ा पानी, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालकर ढक्कन बंद करके मीडियम आंच में पकने दें।

Step 10. जब इस पेस्ट मे उबाल आने लगे तब इसमें अब फ्राई किया हुआ अरबी को डाल दीजिए। अब इन्हें मिक्स कर लीजिए।

Step 11. अब सब्जी को धीमी आंच पर ढक्कन बंद करके पकायें। (5 मिनट तक)

Step 12. अब गैस बंद(5 मिनट बाद) कर दें। अब आपका गरमा गरम अरबी मसाला सब्जी बनकर बिल्कुल तैयार है। अब आप इसे अच्छे से सर्व कर सकते हैं।

अरबी सब्जी के फायदे:( Benifits of arbi)

• अरबी सब्जी स्वाद के साथ साथ पोषक तत्वों के लिए भी संपूर्ण माना जाता है।

• अरबी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

•अरबी सब्जी में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और पोटैशियम जैसे प्रबल तत्व पाए जाते हैं। जो अनेक रोगों के लिए रोधक होते हैं।

•अरबी का सेवन करने से हमारा इम्यूनिटी स्ट्रांग होता है।

•यह सब्जी पाचन तंत्र के लिए भी सहायक माना जाता है। यदि आपको पाचन से संबधित कुछ भी परेशानी है तो आप अरबी का सेवन करके बस कुछ ही दिनों में रोग दूर कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और वह भी घर पर अरबी मसाला बनाकर खा सकें। अगर आपको इससे सम्बन्धित कुछ सवाल पूछना है तो आप अपना सवाल हमें कॉमेंट में पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment