Balushahi recipe in Hindi: बालूशाही एक ऐसा मिठाई है जिसे हमारे भारत देश में सभी जगह खूब पसंद किया जाता है। लोग जब भी होटल या रेस्टोरेंट जाते हैं तो वहां पर अन्य डिश खाने के बाद अंत में बालूशाही मिठाई के तौर पर खाते ही हैं। यह दिखने में गोल और हल्का चपटा होता है। इसका रंग गाढ़ा लाल या नारंगी भी होता है।
तो दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बालूशाही बनाने की विधि बताते हैं। आज हम आपको Balushahi recipe in Hindi बिल्कुल ही आसान तरीका बताने वाले हैं जो की आपको बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर आप इस आर्टिकल ( Balushahi recipe) को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ते हैं तो आपको जरूर ही कुछ नया सीखने को मिलेगा।
बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- तेल – तलने के लिए
- मैदा- 2 कप
- चीनी- हिसाब से
- इलायची- 2 से 3
- फूड कलर- कम
- घी- आधा कटोरी
- बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वाद अनुसार
- पानी- आवश्यकता अनुसार
✓ आपको बस इन्ही कुछ सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।
बालूशाही बनाने की विधि: Balushahi recipe
• बालूशाही को बच्चे से लेकर बूढ़े के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कोई भी इंडियन प्रोग्राम या फेस्टिवल हो रहा है तो मिठाई में बालूशाही का होना एक आम बात है। हर जगह आपको यह मिठाई देखने को मिल ही जायेगी। तो चलिए अब आपको बताते है बालूशाही बनाने की शानदार और आसान विधि।
Step 1. बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लीजिए( परात). अब उसमे मैदा को छानकर डाल दीजिए। जिसके बाद उसमे घी, नमक, और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
Step 2. अब थोड़ा सा पानी डालकर थोड़ा सा मसल लीजिए। अब आटा को भी एकत्रित करना है।
Step 3. अब आटा को गीले कपड़े से ढक कर आधा घंटा के लिए रख दीजिए।
बालूशाही के लिए चासनी बनाने की विधि:
• सबसे पहले आवश्यकता अनुसार शक्कर और पानी एक बर्तन में डालकर गैस में गर्म कर लीजिए।
• अब बीच बीच में चमच को चलाते रहिए। ताकि ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला न हो जाए।
• जब शक्कर अच्छे से पिघल जाए तब इसमें काटा गया इलायची और फूड कलर को डाल दीजिए। अब बीच बीच में चलाते हुए मीडियम आंच पर पका लें।
• अब कुछ देर के बाद गैस को बंद कर दीजिए। आपका मिठास से भरी हुई चासनी बनकर बिल्कुल तैयार हो गया है।
Step 4. अब आटा और मैदा को एक साथ मिला दीजिए। अब आप इन दोनो को थोड़ा गूंथ लीजिए।अब बारी है लोइयां बनाने की अब आप मनचाहा लोई बना सकते हैं।
Step 5. अब लोई को हांथ में लेकर गोल करके हल्का दबा दें, अब बीच में हल्का सा छेद कर दीजिए। जैसा कि आपने कभी न कभी देखा भी होगा। इसी तरीके से सारा आटा मिश्रण को बालूशाही बना लीजिए।
Step 6. अब गैस को ऑन करके उसमे कढ़ाई को चढ़ाकर तेल गर्म कर लीजिए। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें बालूशाही को डालना शुरू करें। जितना कढ़ाई में आए।
Step 7. अब बालूशाही को दोनो तरफ से सुनहरा होने तक तल लीजिए। ताकि दोनो तरफ अच्छे से पककर एक अच्छा सा कलर आ जाए।
Step 8. अब जैसे ही बालूशाही अच्छे से पक जाए तब इसको निकालकर चासनी में डूबो दीजिए। कम से कम 30-60 मिनट तक डुबोकर रखिए। ताकि अच्छे से चासनी बालूशाही के अंदर घुस जाए।
Step 9. इसी तरीके से आप सारा बालूशाही को तलकर चासनी में डालते जाइए। इस तरीके से आपका बालूशाही रेसिपी घर पर ही बन जायेगा।
✓ यदि आप इन 9 स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आप जरूर ही अपने घर पर बालूशाही बनाकर खा सकते हैं।
निष्कर्ष:
दोस्तों उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा, यदि आपको थोड़ा सा भी कुछ जानने को मिला तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर से कर दीजिएगा। ताकि वे भी बालूशाही कैसे बनाते हैं को जान सकें, धन्यवाद!