कच्चे केले की सब्जी बनाने की विधि। Banana vegetable recipe in Hindi

By admin

Published On:

Follow Us
Banana vegetable recipe in hindi

कच्चे केले की सब्जी बनाने की विधि: दोस्तों केला ऐसा फल है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। इसे लोग सब्जी और कई तरह से भी बनाकर खाया जाता है। जैसे की स्मूदी, चिप्स आदि। आपको बता दें कि केला की एक मजेदार सब्जी भी बनती है। जिसे सभी लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। केला काफी स्वादिष्ट व्यंजन है। इसका सब्जी भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसे सभी लोगों द्वारा पसंद किए जाने का एक विशेष सब्जी/ फल इसलिए है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इस डिश को खास तौर पर घर के महिलाओं द्वारा खूब पसंद किया जाता है क्योंकि
इसे आप बड़े आसानी से बस कुछ ही मिनटों में झटपट बनाकर परोस सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कच्चे केले की सब्जी बनाने की विधि बताते हैं।

  • तैयारी का समय – 10 मिनट
  • पकने का समय – 15 मिनट
  • कुल समय – 25 मिनट

आवश्यक सामग्री:

•तेल- 2 बड़ा चम्मच
•कच्चा केला- 6
•गरम मसाला- 1/2 चमच
•हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
•हींग- 1 चुटकी
•जीरा- 1 चम्मच
•हरी मिर्च- 2/3
•अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
•हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
•लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
•अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
•नमक – स्वाद अनुसार

Note: दोस्तों आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।

बनाने की विधि:

• यह एक जायकेदार स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे आप झट पट बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कच्चा केले की सब्जी बनाने की विधि को शुरू करते हैं।

Step 1. सबसे पहले केला को धो लीजिए। अब इसे एक पानी के प्याले में डाल दीजिए।

Step 2. अब केला को पानी प्याला से निकालकर छोटे – छोटे टुकड़ों में ( छिलका सहित) काट लीजिए।

Step 3. अब गैस पर पैन में तेल गर्म कर लीजिए।

Step 4. अब तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और अदरक पेस्ट डालकर अच्छे से भून लीजिए।

Step 5. अब इसे कुछ देर भूनने के बाद इसमें कटा हुआ केला, नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए।

Step 6. अब इन सभी सामग्रियों को 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून लीजिए। ताकि केला में अच्छे से मसाला मिक्स हो जाए।

Step 7. अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल दीजिए। अब ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर पकने दें।

Step 8. अब 5 मिनट बाद इसे ढक्कन हटाकर चेक कर लीजिए। कि आपका केला पका है या नहीं।

Step 9. अब उसमे फिर थोड़ा सा पानी डालकर बीच बीच मे चलाते रहें।

Step 10. जब आपका सब्जी अच्छे से पक जाए तब इसमें धनिया, अमूचर पाउडर और गरम मसाला डालकर चला लीजिए।

Step 11. अब आपका गरमा गरम कच्चा केले का स्वादिष्ट सब्जी बनकर बिल्कुल तैयार है। अब आप इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदार, परिवारों के साथ सर्व कर सकते हैं।

Note: अगर आप हमारे द्वारा बताए गए कुछ तरीकों को फॉलो करेंगे तो आप जरूर ही इसे अपने घर पर ही आसानी से बनाकर खा सकते हैं।

केला खाने के फायदे:

•केला में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं। जिससे हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलता है।

1. केला खाने का एक महत्वपूर्ण फायदा यह है कि इससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है।

2. यदि आप अपने मोटापे से बहुत परेशान हैं तो आप रोज केले का सेवन करके अपना मोटापा दूर कर सकते हैं।

3. पाचन तंत्र मजबूत होती है। यदि आपका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर है तो आप अपना पाचन तंत्र को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं, बस एक केले का ही सेवन करके।

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट(कच्चे केले की सब्जी बनाने की विधि) पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी हो सके और वह भी घर पर ही केले का स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खा सकें। अगर आपको ऐसे ही पोस्ट पसंद है तो आप इस साइट पर दोबारा विजिट कर सकते हैं। धन्यवाद!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment