Carrot Halwa recipe: हैलो दोस्तों आशा करते हैं कि, आप सभी अपने अपने घर में अच्छे और स्वस्थ होंगे। हमारा शरीर ऐसा है कि हर मौसम में अलग अलग तरह की व्यंजन, या फल की मांग करता है। जैसे की जैसे ही गर्मी आती है तो , हमारा शरीर आम, तरबूज जैसे फल की मांग करता है। ठीक जैसे ही सर्दी का मौसम आता या वैसे ही हमारा शरीर हमसे तरह के पकवान, फल फूल की मांग करता है। पर आज हम गाजर हलवा के बारे में बात कर रहे हैं। जैसे ही सर्दी आती है वैसे ही इस हलवे की मांग बढ़ जाती है। यह हलवा काफी स्वादिष्ट होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक आहार भी है। आज कल आपको तरह तरह के हलवा देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको गाजर हलवा बनाने की विधि बताते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर बनाने से अच्छा बाजार से मंगा लेंगे। पर आप जानते ही होंगे की आज कल कितना मिलावट होकर ये सब बनता है। इसीलिए आपको अपने घर पर कुछ सामग्री लाकर इसे बना सकते हैं।
गाजर हलवा: गाजर का हलवा स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक आहार भी है। इसे हर कोई सर्व करना पसंद करता है। आपको पता ही होगा कि हर फल ,सब्जी में कुछ ना कुछ पोषक तत्व पाया जाते हैं। ठीक वैसे ही इस गाजर में भी बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं,हो की आपके शरीर के लिए आवश्यक है।
आवश्यक सामग्री: Carrot Halwa recipe
• गाजर – 4/5 बड़े साइज में
•इलायची – 1चम्मच ( पीसा हुआ)
•घी- ½ कप
•मावा- 1/2 कप
• बादाम- 9/10 कटा हुआ
•काजू- 8
•किशमिश – 10
•पिस्ता- 4 कटा हुआ
•दूध- 1/2 कप
•चीनी- 1 कप
• मेवा- 1 चम्मच ( सुखा)
Note: आपको इन सभी सामग्रियों को अपनी नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।
गाजर हलवा बनाने की विधि। Carrot Halwa recipe
Step 1: गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को पानी से अच्छे से धो लें, अब इसे छीलकर कदकुश कर लें।
Step 2. अब गैस पर एक कढ़ाई गर्म करें। अब इसमें दूध और कद कुछ किया हुआ गाजर को डाल दे।
Step 3. अब दूध और कदकुश किया हुआ गाजर को चम्मच से बीच-बीच में चलाते हुए अच्छे से पका लें।( मीडियम आंच)
Step 4. जब गाजर का पानी सूख जाए और दूध गाढ़ा होकर गाजर में मिल जाए तब इसमें चीनी और घी मिला दें।
Step 5. जब हलवा में चीनी अच्छे से घुल मिल जाए तब अब इसमें मेवा को मसलकर डाल दें। इस बीच में हलवा को चम्मच से अच्छे से चलाते रहें।
Step 6. अब हलवा में काजू किसमिस बादाम को मिला दे।( जो आपने काटा हुआ था)
Step 7. अब इसमें इलायची पाउडर को भी मिला दे।
Step 8. जब हलवे से भीनी भीनी खुशबू आने लगे तब गैस को बंद कर दीजिए।
Step 9. अब आपका टेस्टी टेस्टी गाजर का हलवा बनकर बिल्कुल तैयार है। अब इसके ऊपर आप काजू किसमिस डाल सकते हैं। इसे अब अपने दोस्तों परिवारों के साथ अच्छे से सर्व करें।
Note: अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन नॉन स्टॉप को फॉलो करते हैं तो आप जरूरी अपने घर पर गाजर का हलवा बना सकते हैं।
गाजर हलवा के फायदे:
•दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता होगा कि गाजर का हलवा में मुख्य सामग्री गाजर है। दोस्तों को बता दें गाजर में बहुत मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
1. यह हमारे आंखो के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपकी आंख कमजोर हो रही है तो आपको रोज गाजर या गाजर का हलवा खाना चाहिए।
2. अगर आपके स्किन को सुंदर बनाना है तो आप गाजर हलवे का सेवन रोज कर सकते हैं। क्योंकि गाजर का सेवन करने से स्किन सुंदर होता है।
3. गाजर खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होता है।
निष्कर्ष:
दोस्तों में करते हैं कि आपको हमारे यहां पोस्ट अच्छा लगा होगा। अगर आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों परिजनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके ,वह भी घर पर गाजर का हलवा बना सकें और इसका लाभ उठा सकें। अगर इससे रिलेटेड कुछ भी सवाल है तो आप अपना सवाल में कमेंट में पूछ सकते हैं धन्यवाद!