अंडा बिरयानी बनाने की विधि – egg biryani recipes In Hindi

Written by Pawan

Published on:

egg biryani recipes In Hindi: नमस्कार दोस्तों आशा करते हैं कि आप सब अपने अपने घरों पर अच्छे होंगे। दोस्तों आपने तो कभी न कभी अंडा खाया ही होगा। अंडा खाना हर किसी नॉन वेज खाने वालों को पसंद आता ही है। अंडा में कई सारे पोषक तत्वों का भरमार होता है। जिसे यदि कोई व्यक्ति खाता है तो उसे मजा तो आएगा ही साथ में उसकी सेहत भी बनेगी। इसीलिए इसे आपको इसे खाना चाहिए।

दोस्तों आपने बिरयानी का नाम तो जरूर से सुना होगा। आपने चिकन बिरयानी तो जरूर से ही ट्राई किया होगा। पर आज हम आपको कुछ अलग अंडा बिरयानी बनाने की विधि बताने वाले हैं। यदि आप भी इस egg biryani recipe in Hindi को अंत तक अच्छे से पढ़ लेते हैं तो आप जरूर ही अपने घर पर ही egg biryani recipe का फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी समय गवाएं शुरू करते हैं।

अंडा बिरयानी बनाने की विधि | egg biryani recipes in hindi
Image Source: leonardo.ai

egg biryani recipes In Hindi

एग बिरयानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: important ingredient for egg biryani

• तेल – हिसाब से
• अंडा – 6 उबला हुआ
• फूड कलर – ज्यादा न डालें
• प्याज – 3/4 फ्राई किया हुआ
• दही
•जीरा
• नींबू रस
• बासमती चावल – 450 ग्राम
• तेज पत्ता – 4/ 5
• काली इलायची -1/2
• हरी मिर्च – 4/5
• हरी इलायची – 1/2
• टमाटर – दो कटा हुआ
• लहसुन अदरक पेस्ट
•गरम मसाला – 1 या 2 चम्मच
• हल्दी पाउडर – 1 या 2 चम्मच
• दाल चीनी – 1 टुकड़ा
• पुदीना पत्ती – 7-8
• घी – एक चम्मच ( देशी वाला)

✓आपको इन सभी जरुरी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।

एग बिरयानी बनाने की विधि:

एग बिरयानी हैदराबाद का फेमस डिश है। इसे वहां के लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। पर आज कल यह भारत के लगभग हर जगह में खाया जाता है। इसका एक मुख्य कारण हो सकता है कि यह खाने में स्वाद के साथ साथ यह पोषक तत्वों के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

Step 1. सबसे पहले तो अंडा को उबाल लीजिए। जब अंडा अच्छे से उबल जाए तब उसे उतार लीजिए।

Step 2. अब और एक दूसरा बर्तन में पानी को उबाल लीजिए। जब उबाल आने लगे तब उसमें काली इलायची, तेज पत्ता, इलायची, नमक और लॉन्ग डाल दीजिए। अब इसे कुछ देर तक उबाल लीजिए। ( कम से कम 2 मिनट)

Step 3. अब एक छन्नी की सहायता से मसालों को पानी से अलग कर दीजिए। अब उसी पानी में बासमती चावल को उबाल आने के लिए डाल दीजिए। आपको बासमती चावल को अधपका से थोड़ा ज्यादा पका लेना है।(75%)

Step 4. अब एक बड़ा मोटा बर्तन/ कढ़ाई को गरम कर लीजिए। अब इसमें तेल डाल दें, जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट को डालकर 2 मिनट तक भून लीजिए।

Step 5. अब कुछ देर के बाद इसमें टमाटर को मिला कर 2 मिनट भून लीजिए। जब टमाटर अच्छे से गल जाए तब इसमें गरम मसाला, हल्दी पाउडर मिलाकर पका लीजिए।

Step 6. अब बारी है नीबू रस और घी डालने की, अब इन्हें भी डालकर मसाले के साथ कुछ देर तक पका लीजिए।

Step 7. अब उबले हुए अंडो को भी डालकर कुछ देर तक पका लीजिए। ताकि अंडे में अच्छे से मसाला घुस जाए। अब आधा कटोरी पानी डालकर कुछ देर तक पका लीजिए। (2 मिनट)

Step 8. अब गैस को बंद कर दीजिए। अब इसमें उबला हुआ बासमती चावल को डालकर इसके अतिरिक्त पुदीना, कटा हुआ प्याज, फूड कलर और धनिया को डाल दीजिए। अब आपका गरमा गरम अंडा बिरयानी बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका है।

✓ यदि आप हमारे द्वारा बताए गए इन कुछ महत्वपूर्ण बातों को फॉलो करते हैं तो आप जरूर ही egg biryani का आनंद घर पर ही उठा सकते हैं।

निष्कर्ष:

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट जरूर ही पसंद आया होगा, यदि आपको इस पोस्ट से कुछ सीखने को मिली तो आप इसे जरूर से अपने दोस्तों या परिजनो के साथ शेयर लीजिएगा। ताकि वो भी अपने घर पर एग बिरयानी का फायदा ले सकें। धन्यवाद!

Thar Masale में आपका स्वागत है! हमारा उद्देश्य भारतीय घरों में उपयोग की जाने वाली पारंपरिक और नए तरह की स्वादिष्ट रेसिपी हिंदी में प्रदान करना है। यहाँ आपको हर प्रकार की रेसिपी मिलेगी – स्नैक्स, मिठाइयाँ, मसालेदार सब्जियाँ और कई अन्य व्यंजन। चाहे आप कुकिंग के शौकीन हों या नए रेसिपी सीखने की चाहत रखते हों, Thar Masale आपके लिए एक बेहतरीन गाइड है। हमें आपकी कुकिंग को सरल और स्वादिष्ट बनाने में खुशी होगी।

Related Post

Leave a Comment