लौकी कोफ्ता बनाने की विधि। Louki kofta recipe in Hindi

Written by Pawan

Published on:

लौकी कोफ्ता बनाने की विधि: नमस्कार दोस्तों आशा करते हैं कि आप सभी अपने अपने घर पर अच्छे होंगे। दोस्तों क्या अगर आप भी अपने घर पर रोजाना बनने वाली सब्जी को खा खा कर बोर हो गए हैं। तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी कोफ्ता बनाने की विधि। यह बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। लौकी कोफ्ता बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होगी इसे आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट बना सकते हैं।

अभी तक आप लोगों ने लौकी का साधारण सब्जी खाया होगा लेकिन आज हम आपको लौकी के कोफ्ते बनाने सिखाएंगे। जो कि काफी स्वादिष्ट और स्पाइसी बनने वाली है। जिसे आप अपना ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। लौकी कोफ्ते से आप चावल और रोटी को भी खा सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के लौकी कोफ्ता बनाने की विधि को शुरू करते हैं।

विशेषता:
इसकी विशेषता यह है कि आप इसे अपने घर पर ही बहुत कम समय में ही बना सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

लौकी कोफ्ता के फायदे:

  • लौकी कोफ्ता में मुख्य सामग्री लौकी है। जिसके अनेक फायदे हैं।
  •  लोकी खाने से पेट में भारीपन नही रहता है।
  •  शरीर में ताजगी बनाए रखने में सहायक होता है।
  •  अगर आप मोटापे से जूझ रहे हैं तो आप लौकी खाकर अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

लौकी कोफ्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • लौकी – 250 ग्राम
  • धनिया पत्ती – 4/5
  •  प्याज – 2/3 पीस
  •  हरी मिर्च – 2
  •  अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  •  बेसन- 100g
  •  अजवाइन – 2/3 चमच
  •  हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • तेल – अनुमानित
  •  नमक – स्वाद अनुसार

ग्रेवी बनाने के लिए:

  • तेल- 40 g
  • प्याज पेस्ट – 2 कप
  • टमाटर पेस्ट- 1 कप
  • हल्दी – 2 चम्मच
  • जीरा – 1 चमच
  • नमक जेड स्वाद अनुसार
  • धनिया पत्ता
  • गरम मसाला -1/2 चम्मच

आपको इन सभी सामग्रियों को अपने नजदीकी दुकान या बाजार से मंगा लेना है।

लौकी कोफ्ता बनाने की विधि:

Step 1. लौकी कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छे से धो लें और एक प्लेट में रख दें।

Step 2. अब लौकी को कदकुस कर दें और उसका पानी निकाल लें।

Step 3. फिर आप उसमें अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया और हरी मिर्च को डाल दें।

Step 4. अब फिर से लाल मिर्च पाउडर हल्दी और अजवाइन को डाल दें।

Step 5. अब इसमें बेसन को भी डाल दें। इन सभी को अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट तक छोड़ दें ताकि ये सभी अच्छे से मिल जाए।

Step 6. अब इसमें नमक मिला दें।

Step 7. अब कढ़ाई को गैस पर रख दें और उसमें तेल गर्म करें।

Step 8. अब लौकी के कदकुश ( जो आपने 5 मिनट बना के छोड़ा हुआ था) का छोटा छोटा बाल बना लें।

Step 9. फिर आप गैस के माध्यम आंच में बॉल को तलने के लिए डाल दें।

Step 10. जब बॉल दोनो साइड से अच्छे से पाक जाए तो अब इसे निकाल लें । (ब्राउन होने तक)

Step 11. इसी तरह से आप बचे हुए लौकी के गोले को छान लें।

Step 12. अब एक दूसरा कढ़ाई गरम करें। उसमे तेल को गर्म करें।

Steps 13. अब तेल गरम हो जाने के बाद जीरा और प्याज के पेस्ट को डालकर 2 मिनट तक भून लें।

Steps 14. अब 2 मिनट बाद टमाटर को डाल दें।

Steps 15. अब नमक, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला डाले और इन सभी को थोड़ी देर के लिए पकाएं।

Step 16. इन सभी सामग्रियों के पकने के बाद अब पानी डाल दें। अब थोड़ा उबाल आने देंगे।

Step 17. अब इसमें बॉल को डाल दें ( लौकी)

Step 18. फिर अब उसमे धनिया पत्ती ( कटा हुआ), मसाला को डाल दें। अब गैस को बंद कर दें (1 मिनट बाद)

Step 19. अब हमारा लौकी कोफ्ता बनकर बिल्कुल तैयार है। अब आप इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण सुझाव:

1. लौकी कदकुश से पानी को अच्छे से निकाल लें।

2. अगर आपको ज्यादा तेल खाना पसंद नहीं है तो आप बॉल को तवे पर भी तेल गर्म करके तल सकते हैं।

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लौकी कोफ्ता बनाने की विधि पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह विधि पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों, परिजनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी हो सके। अगर आपको इससे सम्बन्धित कुछ भी सवाल है तो आप अपना सवाल हमें कॉमेंट में पूछ सकते हैं धन्यवाद्।

Thar Masale में आपका स्वागत है! हमारा उद्देश्य भारतीय घरों में उपयोग की जाने वाली पारंपरिक और नए तरह की स्वादिष्ट रेसिपी हिंदी में प्रदान करना है। यहाँ आपको हर प्रकार की रेसिपी मिलेगी – स्नैक्स, मिठाइयाँ, मसालेदार सब्जियाँ और कई अन्य व्यंजन। चाहे आप कुकिंग के शौकीन हों या नए रेसिपी सीखने की चाहत रखते हों, Thar Masale आपके लिए एक बेहतरीन गाइड है। हमें आपकी कुकिंग को सरल और स्वादिष्ट बनाने में खुशी होगी।

Related Post

Leave a Comment