Top 15 diwali special sweet recipes : मिठाई बनाने की विधि

Written by Pawan

Published on:

दोस्तों जैसे ही कोई त्योहार आता है। तब उस समय घर पर खुशी का माहौल बना रहता है। इस खुशी के मौके पर घर पर पकवान या मिठाई न बने ऐसा तो हो ही नही सकता है। हर घर में त्यौहार चाहे वह दिवाली हो या दशहरा हो या रक्षाबंधन हो मिठाई का होना एक आम बात है। मिठाई के बिना त्योहार कुछ अधूरा सा लगता है।

जिससे बहुत कई लोग बाजार से ही मिठाई मंगा लेते हैं। लेकिन बाजार के मिठाइयों में आपके सेहत का ध्यान नही रखा जाता है। बाजार के मिठाई में आपको कई सारी मिलावट मिल जाएगी। जो आपके सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है।

diwali special sweet recipes
Image Source: leonardo.ai

दिवाली पर मिठाई बनाने की विधि

तो चलिए आज हम आपको top 15 diwali special sweet recipes बताते हैं जो कि आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है।

1. नारियल लड्डू – नारियल लड्डू काफी स्वादिष्ट लड्डू होता है। यह कच्चे नारियल के बुरादे से बनाया जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। नारियल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नारियल के लड्डू को बच्चे बूढ़े सभी के द्वारा पसंद किया जाता है। यदि नारियल का लड्डू किसी त्यौहार में मिल जाए तब मजा ही अलग हो जाता है।

2. मोतीचूर लडडू – मोतीचूर लड्डू को बूंदी का लड्डू भी कहा जाता है। यह बेसन से बनाया जाता है। यह स्वाद में काफी मीठा होता है। इस लड्डू को गजानंद का प्रिय भोजन भी माना जाता है। यह भारत का सबसे ज्यादा पसंदीदा लड्डू है। हर खुशी के मौके पर आपको यह लड्डू सभी घरों मे देखने को मिल ही जायेगी।

3. मालपुआ – यह राजस्थानी का स्वादिष्ट और फेवरेट व्यंजन है। राजस्थान के हर खुशी के मौके पर हर घर में यह होता ही है। मालपुआ खाने में जो मजा है और कहीं नहीं है। इसे खाने के समय अलग ही मजा आता है।

4. सोन पापड़ी – यह पापड़ी काफी स्वादिष्ट होता है। इसकी खास विशेषता यह है कि आप इसे कई दिनों तक रख सकते हैं। ऐसे ही बड़े आसानी तरीकों से बनाया जा सकता है।

5. काजू पनीर बर्फी – नाम से ही पता चल रहा है कि यह काजू और पनीर से बना होता है। इस मिठाई में स्वाद दुगुना हो जाता है। क्योंकि आप इसमें दो फ्लेवर को चखते हो। आप इसे खुशी के मौके पर आसानी से बना कर खा सकते हैं। Top 15 diwali special sweet recieps

6. जलेबी – यह भारत का प्रमुख मिठाई है। जलेबी को दही के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। दही और जलेबी कमीशन एक नंबर है। उत्तर भारत में नाश्ते के रूप में जलेबी को ही खाया जाता है। यह भारत के हर होटल रेस्टोरेंट में आपको मिल जाएगी।

7. मावा गुजिया- यह बहुत ही टेस्टी मिठाई है। इसे आप दो तरीके से बना सकते हैं। पहले तो सूजी से और दूसरा मावा। इन दोनों का ही गुजिया स्वादिष्ट लगता है। आप इसे त्यौहार के मौके पर अपने घर पर ही आसानी से बना कर खा सकते हैं।

8. कराची हलवा – इसे आमतौर पर मुंबई कराची हलवा भी कहा जाता है। यह एक यूनिक स्वादिष्ट मिठाई है।

9. बालूशाही – यह उत्तर भारत का एक प्रमुख मिठाई है। जिसे हर किसी के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसकी लाइफ लाइन कई दिनों तक रहती है, यानी कि आप इसे 15 से 20 दिनों तक आराम से रख कर खा सकते हैं।

10. काजू कतली – यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। जिसे खासकर बच्चों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चला कि यहां काजू से बना होता है। इसे आप त्यौहार के मौके पर घर पर ही बना कर खा सकते हैं।

11. गोंद के लड्डू – यह स्वाद के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसी मुख्य तौर पर नाश्ते के रूप में भी खाया जा सकता है।

12. पेठा मिठाई – खास तौर पर तो यह आगरा का फेमस मिठाई है। यह आगरा के शहर में हर गली गली में मिल जाएगी।

13.बेसन बर्फी – बेसन बर्फी काफी स्वादिष्ट मिठाई होता है। इसकी लाइफ लाइन 20 से 30 दिन तक रहती है। आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

14. गुलाब जामुन – यह एक एवरग्रीन मिठाई है। खासकर बच्चों के बारे खूब पसंद किया जाता है। यह मिठाई आपको हर होटल में देखने को मिल ही जाएगी। टेस्टी होता है कि आप एक बार में 5/ 10 आराम से खा सकते हैं।

15. रसमलाई – या ऐसा मिठाई है जिसे सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह एक बंगाली डिश है। जिसे भारत के और कई इलाकों में खाया जाता है। इसे बड़ी आसानी तरीके से बनाया जा सकता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट Top 15 diwali special sweet recipes पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों या परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि उनको भी इसके बारे में जानकारी हो सके और वह भी घर पर त्यौहार के मौके पर मिठाई का आनंद ले सकें। धन्यवाद!

Thar Masale में आपका स्वागत है! हमारा उद्देश्य भारतीय घरों में उपयोग की जाने वाली पारंपरिक और नए तरह की स्वादिष्ट रेसिपी हिंदी में प्रदान करना है। यहाँ आपको हर प्रकार की रेसिपी मिलेगी – स्नैक्स, मिठाइयाँ, मसालेदार सब्जियाँ और कई अन्य व्यंजन। चाहे आप कुकिंग के शौकीन हों या नए रेसिपी सीखने की चाहत रखते हों, Thar Masale आपके लिए एक बेहतरीन गाइड है। हमें आपकी कुकिंग को सरल और स्वादिष्ट बनाने में खुशी होगी।

Related Post

1 thought on “Top 15 diwali special sweet recipes : मिठाई बनाने की विधि”

Leave a Comment